Advertisement Carousel
Blog

कोरबा में गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश, ईशिका लाइफ फाउंडेशन का ऐतिहासिक आयोजन

Ad

Advertisements

हुनर का महाकुंभ: कोरबा में ‘ईशिका लाइफ फाउंडेशन’ के ब्यूटी सेमिनार ने रचा इतिहास
सैकड़ों ब्यूटीशियन सखियों ने भरी आत्मनिर्भरता की उड़ान
कोरबा।
औद्योगिक नगरी कोरबा की धरती पर सौंदर्य, हुनर और आत्मनिर्भरता का अद्भुत संगम देखने को मिला। ‘ईशिका लाइफ फाउंडेशन’ एवं ‘ईशिका ब्यूटी मेकओवर’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय भव्य ब्यूटी सेमिनार ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन ने न केवल आधुनिक सौंदर्य तकनीकों की जानकारी दी, बल्कि छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत संदेश भी दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेकअप और हेयर विशेषज्ञ रहे। इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट पूनम सोनी, मधु तथा हेयर एक्सपर्ट लाल कृष्ण श्रीवास ने प्रतिभागियों को ‘पोटली फेशियल’, ‘स्किन साइंस’, एडवांस हेयर कटिंग और बालों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की बारीकियां सिखाईं। विशेषज्ञों के अनुभव और तकनीकी ज्ञान ने उपस्थित ब्यूटीशियनों को नए आयाम दिए।

Advertisements
Advertisements


सेमिनार में कोरबा सहित आसपास के जिलों से सैकड़ों की संख्या में ब्यूटीशियन सखियों ने सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में सीखने का उत्साह और आत्मनिर्भर बनने का दृढ़ संकल्प स्पष्ट रूप से नजर आया। अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित प्रशिक्षण ने स्थानीय प्रतिभाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने का कार्य किया।
कार्यक्रम की सफलता से अभिभूत ईशिका लाइफ फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पूजा शर्मा भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक सेमिनार नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक सामूहिक सफलता है। सैकड़ों सखियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं अब आर्थिक रूप से मजबूत बनने की राह पर अग्रसर हैं। संस्था भविष्य में भी ऐसे आयोजन कर महिलाओं के हुनर को नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस भव्य आयोजन की सफलता में डीएसआर कंपनी, सहयोगी टीम एवं सभी सपोर्टर्स का विशेष योगदान रहा। श्रीमती पूजा शर्मा ने आयोजन से जुड़े प्रत्येक सहयोगी, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान किया जाएगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button