Advertisement Carousel
Blog

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.336 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Ad

Advertisements

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.336 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर।

Advertisements


थाना रतनपुर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14.336 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है, जप्त किया गया। इसके साथ ही दो मोटर सायकल भी जप्त की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
दिनांक 18 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गिधौरी की ओर से कुछ युवक दो मोटर सायकलों में अवैध रूप से गांजा लेकर नेवसा रोड होते हुए ग्राम जाली की ओर जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नेवसा रोड, ग्राम जाली में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान एक आरोपी आशीष कश्यप निवासी गिधौरी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि अन्य दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 14.336 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम—
कुशल निर्मलकर, पिता रमेश निर्मलकर, उम्र 23 वर्ष
जयकिशन उर्फ दीपक सारथी, पिता राजकुमार, उम्र 22 वर्ष
दोनों निवासी गिधौरी, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फरार आरोपी आशीष कश्यप की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय सहित थाना रतनपुर एवं एसीसीयू टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button