Advertisement Carousel
Blog

चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री पर सख्ती, बिलासपुर पुलिस की सघन जांच जारी

Advertisements

चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री पर सख्ती, बिलासपुर पुलिस की सघन जांच जारी

Advertisements

बिलासपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चाइनीज मांझे (Chinese Manjha) की अवैध बिक्री एवं भंडारण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशों के अनुपालन में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित दुकानों एवं विक्रय स्थलों की सघन जांच की जा रही है। यह अभियान लगातार जारी है, ताकि किसी भी स्तर पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री न हो सके।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि चाइनीज मांझा पूर्णतः प्रतिबंधित है और यह अत्यंत खतरनाक होता है। इसके उपयोग से दुपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों तथा पक्षियों के गंभीर रूप से घायल होने एवं जानलेवा दुर्घटनाओं की घटनाएं पूर्व में सामने आ चुकी हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान यदि कोई दुकानदार या व्यक्ति चाइनीज मांझे की बिक्री या भंडारण करते पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे चाइनीज मांझे का उपयोग न करें और न ही इसकी खरीद-बिक्री में संलिप्त हों। साथ ही यदि कहीं भी चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री या भंडारण की जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button