Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर में महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Ad

Advertisements

जांजगीर–चांपा

Advertisements

जांजगीर में महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Advertisements

जांजगीर–चांपा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर चलाए गए जन-जागरूकता अभियान का समापन कार्यक्रम रविवार 11 जनवरी 2026 को ऑडिटोरियम हॉल, जांजगीर में आयोजित किया गया। यह अभियान पुलिस रजत जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में, सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में दिनांक 1 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक जिले भर में संचालित किया गया।


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा कानून से संबंधित जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक एवं सशक्त बनाना था। अभियान के दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता सत्र, ग्राम सभाएं, कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम तथा पंपलेट वितरण शामिल रहे। इस दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 112 एवं 181 की विस्तृत जानकारी दी गई।
समापन कार्यक्रम के अवसर पर मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता के साथ-साथ क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास की बालिकाओं, भीमा तालाब एवं वार्ड क्रमांक 13 जांजगीर की महिला कमांडो, पतंजलि महिला समूह, वीआईपी सखी समूह सहित अन्य महिला समूहों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद  कमला देवी पाटले सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संगठन, महिला समूह, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। समापन अवसर पर सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खापर्डे ने महिलाओं से निर्भीक होकर अपराधों की सूचना देने, कानून का सहयोग करने तथा सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button