Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा: कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार | 42 लाख गबन मामला

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से दीपक यादव

जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
न्यायालय के आदेश के बाद चांपा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विधायक बालेश्वर साहू पर 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी और गबन का गंभीर आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार,
3 अक्टूबर 2025 को चांपा थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज की गई थी।
आरोप है कि जिला सहकारी समिति में प्रबंधक पद पर रहते हुए
विधायक बालेश्वर साहू और उनके सहयोगियों ने
केसीसी लोन के नाम पर किसानों के 42 लाख रुपये का गबन किया।
यह पूरा मामला शिकायतकर्ता रामकुमार शर्मा की शिकायत पर सामने आया था,
जिसके बाद पुलिस द्वारा लगातार जांच की जा रही थी।
जांच पूरी होने के बाद न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ,
और विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है
और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button