Advertisement Carousel
Blog

जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार एवं आवास दिवस

Ad

Advertisements

जांजगीर–चांपा

Advertisements

जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार एवं आवास दिवस

जिले में प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित होने वाले चावल महोत्सव के साथ इस बार मनरेगा रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायतों में किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

Advertisements


कार्यक्रम में वीबी जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण, जल संरक्षण, आजीविका डबरी, तथा क्यूआर कोड आधारित जानकारी प्रणाली के संबंध में ग्रामीणों को विस्तार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, पंजीकृत मजदूर, सरपंच–पंच, पीएमएवाई एवं मनरेगा से जुड़े अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर आवास निर्माण से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। हितग्राहियों को योजनाओं के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों के हितग्राहियों की सूची का वाचन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। निर्धारित समय-सीमा के भीतर अथवा शीघ्रता से आवास निर्माण पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही लंबित किश्तों से संबंधित प्रकरणों में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराकर शीघ्र राशि अंतरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत हितग्राहियों को 90 दिवस की अकुशल मजदूरी भुगतान की स्थिति पर चर्चा की गई। इसके अलावा आजीविका डबरी निर्माण, आजीविका संवर्धन योजना, तथा आगामी गतिविधियों के अभिसरण (कन्वर्जेंस) विषयों पर ग्रामीणों एवं हितग्राहियों से संवाद कर उन्हें प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी योजना) की विस्तृत जानकारी दी गई। पंचायत प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह सदस्यों एवं ग्रामीणों को क्यूआर कोड स्कैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के टोल फ्री नंबर का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि हितग्राही अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकें।
जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित इन कार्यक्रमों से ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हुई तथा आवास, रोजगार एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं के प्रति जनजागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button