Advertisement Carousel
Blog

महिला सुरक्षा को लेकर जांजगीर पुलिस का विशेष जन-जागरूकता अभियान

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

महिला सुरक्षा को लेकर जांजगीर पुलिस का विशेष जन-जागरूकता अभियान

महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में रजत जयंती के सातवें दिवस के अवसर पर महिला सेल जांजगीर द्वारा यह अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के तहत सीएसपी जांजगीर  योगिताबाली खापर्डे की उपस्थिति में जांजगीर स्थित आत्मानंद स्कूल एवं विशाल मेघा मार्ट परिसर के पास महिला सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों को घरेलू हिंसा, गुड टच–बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Advertisements


सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी देना है, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और किसी भी अपराध के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठा सकें।
उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान डायल 112, महिला हेल्पलाइन, साइबर अपराध, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा एवं पीछा करने जैसी घटनाओं से निपटने के तरीकों पर चर्चा की गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी साझा की गई।
साइबर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
कार्यक्रम में बताया गया कि साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इस अवसर पर आत्मानंद स्कूल जांजगीर की प्राचार्य  परमेश्वरी सोनी, कराते प्रशिक्षक श्रीमती रुकमणी पाण्डेय, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
पुलिस का यह जन-जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने, अपराधों की रोकथाम करने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button