Advertisement Carousel
Blog

जुआ फड़ पर कोतवाली व साइबर की संयुक्त कार्रवाई 05 जुआरी गिरफ्तार, 18 हजार से अधिक नगद व ताश पत्ते जब्त

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

जुआ फड़ पर कोतवाली व साइबर की संयुक्त कार्रवाई 05 जुआरी गिरफ्तार, 18 हजार से अधिक नगद व ताश पत्ते जब्त

जांजगीर-चांपा
जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 05 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18,170 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की है।
यह कार्रवाई जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों की बैठक लेकर थाना क्षेत्रों में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
इसी तारतम्य में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गौद नाला के पास कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके पश्चात तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम को देखकर जुआरी मौके से फरार होने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 05 जुआरियों को पकड़ लिया। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी—
सरोज थवाईत (55 वर्ष), निवासी खोखरा, जांजगीर
भरत राठौर (52 वर्ष), निवासी खोखरा, जांजगीर
रामनारायण राठौर (28 वर्ष), निवासी खोखरा, जांजगीर
राजकुमार सूर्यवंशी (40 वर्ष), निवासी सुकली, जांजगीर
विशाल सिंह (32 वर्ष), निवासी सुकली, जांजगीर
पुलिस का संदेश
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी/कर्मचारी—
निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी  कोतवाली),
निरीक्षक सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी),
सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह,
प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, मनोज तिग्गा, आरक्षक गिरीश कश्यप, श्रीकांत सिंह एवं शाहबाज का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button