Advertisement Carousel
Blog

शराब के नशे में जानबूझकर एक्सीडेंट करने वाले चालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्जकार चालक गिरफ्तार, वाहन व शराब की बोतलें जब्त

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा,

Advertisements

शराब के नशे में जानबूझकर एक्सीडेंट करने वाले चालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
कार चालक गिरफ्तार, वाहन व शराब की बोतलें जब्त

जांजगीर-चांपा
शराब के नशे में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पैदल यात्री की जान लेने वाले कार चालक के विरुद्ध जांजगीर-चांपा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए गैर इरादतन हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय (भा.पु.से.) के निर्देश पर इस गंभीर मामले में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 08:00 बजे भाटापारा केरा रोड, कब्रिस्तान के सामने आम रोड पर ब्रेजा कार क्रमांक CG-29-F-3765 के चालक अमन गोयल पिता धनकृष्णो गोयल, उम्र 27 वर्ष, निवासी एम-88 ओल्ड माइंस भटगांव, जिला सूरजपुर, द्वारा शराब के नशे में धुत होकर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए यह घटना कारित की गई।
आरोपी नया बस स्टैंड जांजगीर की ओर से कचहरी चौक की दिशा में अत्यधिक गति से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने सड़क के किनारे पैदल चल रहे नारायण सोनवान को ठोकर मार दी तथा कुछ दूरी आगे जाकर उसी साइड चल रहे एक ऑटो को भी टक्कर मार दी। हादसे में पैदल यात्री एवं ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पैदल यात्री की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर डॉक्टरी परीक्षण कराया, जिसमें आरोपी के अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री योगिता खापरडे को दी गई, जिनके निर्देश पर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

Advertisements


थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, कार में रखी शराब की बोतलें एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब के नशे में जानबूझकर घटना कारित करना स्वीकार किया। इसके पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी कोतवाली), सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर, राकेश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर एवं नितीश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button