Advertisement Carousel
Blog

चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तारतोरवा पुलिस ने बटनदार चाकू के साथ आरोपी को दबोचाथाना

Ad

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार
तोरवा पुलिस ने बटनदार चाकू के साथ आरोपी को दबोचा

थाना तोरवा क्षेत्र अंतर्गत आमजन में दहशत फैलाते हुए चाकू लहराने वाले एक आदतन बदमाश को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू जप्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 08/2026 धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी

Advertisements


रविशंकर गढेवाल, पिता रूद्रशंकर गढेवाल, उम्र 26 वर्ष
निवासी – शिव चौक, कतियापारा, कोतवाली क्षेत्र, जिला बिलासपुर
घटना का विवरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी एवं नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 04 जनवरी 2026 को तोरवा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही थी।
इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर मुल्कराज होटल के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को डराते हुए दहशत फैला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बटनदार चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रविशंकर गढेवाल बताया। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में यह सामने आया कि वह पूर्व में मारपीट एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में चालान हो चुका है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button