Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर ने बैंकर्स और विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Ad

Advertisements

सक्ती

Advertisements

कलेक्टर ने बैंकर्स और विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैंकर्स एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय डिफ एवं इनऑपरेटिव खातों को शीघ्र सक्रिय कर उनमें उपलब्ध राशि राज्य शासन को हस्तांतरित की जानी है।
बैठक में लीड बैंक मैनेजर ने जानकारी दी कि अब तक 72 लाख 42 हजार 71 रुपये की राशि चालान के माध्यम से राज्य शासन को हस्तांतरित की जा चुकी है। वहीं 20 लाख 54 हजार 552 रुपये के चेक क्लियरेंस के लिए बैंकों में लंबित हैं तथा 2 लाख 75 हजार रुपये की राशि के खाते सक्रिय कर दिए गए हैं। कलेक्टर ने जमा एवं शेष राशि की विस्तृत जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों और लीड बैंक मैनेजर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शासकीय कोष में राशि हस्तांतरित करने के लिए बैंकर्स एवं विभागीय अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए शेष खातों को भी शीघ्र सक्रिय कर राशि हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक सक्ती के शाखा प्रबंधक ने बताया कि इस कार्य के लिए शाखा में विशेष हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।
बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी शासकीय खातों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल, लीड बैंक मैनेजर मनोज वर्मा सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button