Advertisement Carousel
Blog

ग्राम खरसूला में छापामार कार्यवाही कर 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार आरोपी से 27 लीटर 500ml महुआ शराब को किया गया जप्त

Ad

पुलिस अधीक्षक  पुष्कर शर्मा  के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर प्रसाद चंदेल अनु .अधि.पु. विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप.निरीक्षक शिव कुमार धारी के नेतृत्व में दिनांक 02,06,24 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम खुरसुला में रेड कार्यवाही किया, जिसमे आरोपी अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब को बिक्री करने हेतु रखे रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी रामकुमार केवट पिता लक्ष्मण प्रसाद केवट उम्र 41 साल  ग्राम खुरसुला थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से कच्ची महुआ शराब 27लीटर 500ml कीमती 2750 ₹ को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर उप जेल सारंगढ़ भेजा गया

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में SI शिव कुमार धारी Asi प्रकाश रजक Asi विमला मनहर प्र.आर. भंवरलाल काटले  प्र.आर.चंद्रशेखर पटेल  आर. कमल कुर्रे प्रत्येन बर्मन एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button