Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

सूर्योदय से सूर्यास्त तक चल रही गर्म हवाएं रातें भी हुई गर्म

Ad


प्रवीण थॉमस सारंगढ़ मिलेगा जिला ब्यूरो चीफ
सारंगढ़ । नौतपा लगने के साथ ही सूर्योदय से सूर्यास्त तक प्रचंड गर्मी ने सबके पसीने छुड़ा दिए हैं । वहीं तापमान में लगातार बढ़ोतरी और गर्म हवाओं के चलते सड़के सूनी होने लगी है ।तापमान बढ़ने से दिन के साथ ही साथ राते भी गर्म होने लगी है । गर्मी और सूरज की किरणों से बचने लोग तरह-तरह के उपाय भी कर रहे हैं । तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है । सूर्य की तेज किरण और लू से बचने लोग घरों में समय व्यतीत कर रहे हैं । जरूरी काम होने पर लोग लू से बचने गमछा, टोपी चश्मा समेत अन्य उपाय करके घरों से निकल रहे हैं ।वही लोग गर्मी और उमस से बचने घरों में रहकर एसी कूलर व पंखों का सहारा ले रहे हैं । सुबह 7 बजे से लेकर देर शाम तक लोग गर्म हवा और सूर्य की तपिश के चलते घरों में दुबकने मजबूर हो रहे हैं , वही बुजुर्ग और बच्चों को घर में रहने की सलाह भी जिला कलेक्टर द्वारा दी गई है । दोपहर के समय शहर की सड़के विरान और सुनसान नजर आ रही है ।

गर्मी , उमस व तेज गर्म हवाएं नित नये रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है । समय रहते बचाव के लिए नीतिगत फैसला नहीं लिए गए तो एक बड़ी आबादी के जीवन पर संकट मंडरा रहा है यह संकट  तीखी गर्मी से होने वाली बीमारियों , लू से होने वाली मौते ही नहीं होगी ? बल्कि हमारी खाद्य सुरक्षा श्रृंखला भी टूटेगी । इस तेज उमस गर्म हवाओं और लू से मरने वालों में अधिकांश गरीब व कामगार तबके के लोग ही होते हैं , जिनका जीवन गर्मी में बाहर निकले बिना या काम किए बिना चल नहीं सकता ।हम यह कह सकते हैं कि – इन्हें मौसम नहीं बल्कि गरीबी मारती है । शासन प्रशासन रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट की सूचना देकर अपने दायित्व से पल्ला नहीं झाड़ सकती ?इसके लिए शासन प्रशासन को नीतिगत नियम बनाने होंगे । सूर्य की तपिश से जन जीवन को बचाने के लिए  सघन वृक्षारोपण किया जाना ज्यादा जरूरी होगा, क्योंकि तेज गर्मी और लू के चलते बाजार में सन्नाटा पसरने लगा है । वही तापमान में बढ़ोतरी होने से मिट्टी से बने मटकों की मांग भी बढ़ गई है । लोग घरों में शीतल जल का सेवन करने के लिए मटको की खरीदी करने भी पहुंच रहे हैं । स्कूल, कॉलेज के संचालन दोपहर की तेज गर्मी के बीच कामगारों व बाजार के समय के निर्धारण को लेकर देश में एकरूपता का फैसला लेने की जरूरत है, साथ ही साथ विभिन्न फैक्ट्रियां व कार्य स्थलों पर पंखों , शीतल जल की उपलब्धता की अनिवार्यता भी शासन को सुनिश्चित करनी चाहिए ।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button