Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़–बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 प्रकरणों में जप्त 757 किलो गांजा नष्ट

Ad

जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में जप्त गांजा का विधिवत नष्टीकरण किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जारी पत्र क्रमांक एफ-9-53/2024/1/5 दिनांक 21.11.2024 के तहत जिलों में जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति का गठन किया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 35 प्रकरणों में जप्त 757.353 किलोग्राम गांजा का नष्टीकरण किया गया।
यह कार्रवाई औषधि निपटान समिति के अध्यक्ष श्री आञ्जनेय वार्ष्णेय, पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़, सदस्य श्री आनंदमसीह, प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी, एवं सदस्य श्रीमती निमिषा पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ तथा पंचानों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
जप्त गांजा का नष्टीकरण एमएसपी स्टील एंड पावर प्लांट, जामगांव, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) स्थित भट्ठी में विधिवत रूप से जलाकर किया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button