Advertisement Carousel
Blog

सुव्यवस्थित धान खरीदी से निश्चिंत किसानतुंहर टोकन ऐप से आसान प्रक्रिया, किसान गनपत ने जताया संतोष

Ad

Advertisements

सुव्यवस्थित धान खरीदी से निश्चिंत किसान
तुंहर टोकन ऐप से आसान प्रक्रिया, किसान गनपत ने जताया संतोष
सक्ती,
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में धान खरीदी महाअभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सक्ती जिले के उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से जारी है। बेहतर व्यवस्थाओं के चलते किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान विक्रय कर पा रहे हैं।

Advertisements
Advertisements


सक्ती जिले के धान खरीदी केंद्र डोड़की में की गई व्यवस्थाओं से किसान विशेष रूप से संतुष्ट नजर आ रहे हैं। ग्राम तोहिलाडीह निवासी किसान श्री गनपत लाल गोंड़ ने शासन-प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष धान खरीदी की प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल और सुविधाजनक हो गई है।
किसान गनपत ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 45.60 क्विंटल धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया है। उन्होंने कहा कि “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही टोकन प्राप्त हो जाने से अब उपार्जन केंद्रों में अनावश्यक इंतजार की समस्या समाप्त हो गई है। टोकन मिलने के बाद केंद्र पहुंचने पर तौल, बारदाना और हमाली जैसी सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहती हैं, जिससे धान विक्रय में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होती।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष फसल अच्छी हुई है और उत्पादन भी अधिक रहा। उपार्जन केंद्र में धान पहुंचते ही तुरंत तौल की गई और भुगतान की प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारंभ हो गई। पर्याप्त बारदाना, प्रशिक्षित हमाल एवं आधुनिक तौल मशीनों की उपलब्धता ने पूरी प्रक्रिया को सहज बना दिया है।
किसान श्री गनपत लाल गोंड़ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की किसान हितैषी नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य एवं प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी सीमा से किसानों का भविष्य अधिक सुरक्षित हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन के इन निर्णयों से किसानों का मनोबल बढ़ा है और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने में सहायता मिली है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button