Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ मंडल में अटल परिसर में मनाया गया दीपोत्सव

Ad

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय में सारंगढ़ नगर मंडल के तत्वाधान में आज अटल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और अटल जयंती के पूर्व संध्या दीपोत्सव मनाया गया
प्रदेश भाजपा द्वारा भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस को अटल स्मृति वर्ष के रुप में मनाया जा रहा हैं प्रदेश के सभी मंडलों में अटल जी स्मृति में बनें परिसर, स्मारकों में जयंती पर्व पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं

Advertisements
Advertisements

इसी कड़ी में सारंगढ़ मंडल द्वारा अटल परिसर में आज प्रातः वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे परिसर पर साफ सफाई की गई अटल जी के प्रतिमा का विशेष सफाई किया गया तथा जयंती के पूर्व संध्या पूरे अटल परिसर में दीपावली की भांति दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाकर अटल जी को स्मरण किया आज अटल परिसर सैंकड़ों दीयों की जगमगाहट से आकर्षक दिख रहा था वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गोपाल ने अटल जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देश को परमाणु सम्पन्न राष्ट्र बनाने सहित अटल जी के उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया वही मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल को देश के लिए स्वर्णिम युग बताया और कहा कि अटल जी भारतीय लोकतंत्र के वह अजातशत्रु थे जिनका कि विपक्षी नेता भी सम्मान करते थे राष्ट्र हित मे उनके सुशासन में चलें जनकल्याणकारी योजनाएं आज भी देशवासियों के मानस पटल पर अंकित हैं

Advertisements

आज के इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी वरिष्ठ नेता अजय गोपाल अवधेश ठेठवार कुलकित चंद्रा महेंद्र अग्रवाल जिला मंत्री चंद्रिका सिंह वरिष्ठ पार्षद सत्येन्द्र बरगाह समीर ठाकुर महामंत्री द्वय राजा गुप्ता रमेश तिवारी देवप्रसाद कहार वीरेंद्र निराला यश कुमार यादव देवेंद्र रात्रे किशन गुप्ता अजय देवांगन भीमसेन केशरवानी सूरज गुप्ता लोकेश साहू मनीषा मगहरिया निर्मला बंजारे रामेश्वर राजपूत आशुतोष गोस्वामी दिलीप साहू गजराज यादव विकास थवाईत अक्षत स्वर्णकार सतीश यादव नितिन टंडन रामाधार चौहान ओंकार मल्होत्रा टिकेश केशरवानी अमित सारथी अविनाश चौहान नत्थू लाल केड़िया सहित भाजपा के शताधिक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button