Advertisement Carousel
Blog

कोनी पुलिस का सख़्त एक्शन, चार गुंडा बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Ad

Advertisements

कोनी पुलिस का सख़्त एक्शन, चार गुंडा बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Advertisements

बिलासपुर।

थाना कोनी पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत चार गुंडा बदमाशों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में अपराध की संभावनाओं को रोकने, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शांति कायम रखने के मद्देनज़र सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान चार व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं।
प्रतिबंधित किए गए व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं—
रवि कौशिक पिता स्व. सगरिया कौशिक, उम्र 26 वर्ष, निवासी देवनगर छोटी कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
सिद्धांत खरे पिता स्व. दयालदास खरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

Advertisements


गोलू मोची पिता फूलसिंह मोची, उम्र 30 वर्ष, निवासी तुर्काडीह चौक, बड़ी कोनी।
दीपक पात्रे पिता रामकुशल, उम्र 48 वर्ष, निवासी सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
पुलिस की अपील—
कोनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button