Advertisement Carousel
Blog

रतनपुर पुलिस की सख़्त कार्रवाई, 04 बदमाश गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

Ad

Advertisements

रतनपुर पुलिस की सख़्त कार्रवाई, 04 बदमाश गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

Advertisements

बिलासपुर।
नववर्ष के आगमन को देखते हुए थाना रतनपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रतनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के चार आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में

Advertisements

1. पुरूषोत्तम पटेल पिता बाबुराम पटेल (28 वर्ष) निवासी मंझोलीपारा खुटाघाट,

2. नरेन्द्र पटेल पिता स्व. रामखिलावन पटेल (37 वर्ष) निवासी सॉधीपारा रतनपुर,

3. मंगल उर्फ मनीष केंवट पिता सुखदेव केंवट (19 वर्ष) निवासी गोंदईया,

4. मुन्नालाल कोरी पिता स्व. आत्मा राम कोरी (55 वर्ष) निवासी रानीगांव रतनपुर, जिला बिलासपुर शामिल हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों, निगरानीशुदा बदमाशों एवं अपराधियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में नवपदस्थ थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चारों आरोपी थाना क्षेत्र में लगातार अपराधों में संलिप्त पाए गए, जिनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण नववर्ष आगमन सुनिश्चित करने हेतु अपराधियों पर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक पवन सिंह, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली एवं आरक्षक मनीष जायसवाल की विशेष भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button