Advertisement Carousel
Blog

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 17 चयनित आरक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Ad

आरक्षक भर्ती 2023-24 के चयनित अभ्यर्थियों ने दर्ज की आमद

Advertisements

Advertisements

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 17 चयनित आरक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

आरक्षक भर्ती 2023-24 के चयनित अभ्यर्थियों ने दर्ज की आमद

बिलासपुर,
आरक्षक संवर्ग चयन प्रक्रिया वर्ष 2023-24 के अंतर्गत जिला पुलिस बल बिलासपुर में नियुक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) ने आज 17 चयनित उम्मीदवारों को आरक्षक (जीडी) पद हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

Advertisements

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा अनुमोदित चयन सूची के अनुसार सभी चयनित उम्मीदवारों की नियमानुसार चरित्र सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की गई, जिसमें उन्हें शासकीय सेवा के लिए योग्य पाया गया। इसके उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को जिला पुलिस बल बिलासपुर में आरक्षक (जीडी) के रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आमद दी गई। सभी चयनित आरक्षकों ने रक्षित केंद्र, बिलासपुर में अपनी आमद दर्ज कराई।

नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने नव-नियुक्त जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा अनुशासन, निष्ठा एवं समर्पण की मांग करती है। उन्होंने जवानों को आमजन की सुरक्षा, उनकी समस्याओं के संवेदनशील समाधान तथा विभागीय मर्यादाओं का पूर्ण पालन करने की हिदायत दी। साथ ही किसी भी प्रकार के अनुचित या संदिग्ध आचरण से दूर रहते हुए ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन कर बिलासपुर पुलिस एवं छत्तीसगढ़ पुलिस का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

एसएसपी श्री सिंह ने हजारों अभ्यर्थियों में से चयनित होकर पुलिस विभाग में शामिल होने पर सभी नव-नियुक्त आरक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि शेष चयनित उम्मीदवारों की भी चरित्र सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होते ही शीघ्र ही उन्हें भी नियुक्ति प्रदान कर आमद दी जाएगी।

इस अवसर पर जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button