Advertisement Carousel
Blog

शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बिक्री कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8.640 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3,880 रुपये है, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल को जब्त किया है।

Advertisements

गिरफ्तार आरोपियों में
विवेक खरे (25 वर्ष) पिता भोजराम खरे एवं
परदेशी राम सहिस (50 वर्ष) पिता गरजन सिंह,
दोनों निवासी जेवरा, थाना मुलमुला शामिल हैं।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। वहीं एसडीओपी चांपा श्री यदुमणी सिदार के नेतृत्व में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल, आरक्षक राजेश कश्यप, विवेक ठाकुर, बेदराम पटेल एवं नितिश द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button