Advertisement Carousel
Blog

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में अभिमन्यु राठौर को मिली जिम्मेदारी

Ad

Advertisements

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में अभिमन्यु राठौर को मिली जिम्मेदारी

Advertisements

जांजगीर।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में जांजगीर जिले के युवा कार्यकर्ता अभिमन्यु राठौर को सदस्य बनाए जाने पर जिलेभर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। हाल ही में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहु द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अभिमन्यु राठौर को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

इस नवीन जिम्मेदारी के मिलने पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने अभिमन्यु राठौर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है कि अभिमन्यु राठौर का अनुभव और संगठनात्मक दक्षता पार्टी के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

छात्र राजनीति से संगठन तक का सफर

Advertisements

अभिमन्यु राठौर का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से प्रारंभ हुआ। छात्र जीवन से ही वे संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे और पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं। अनुशासन, संगठन के प्रति निष्ठा और जमीनी स्तर पर सक्रियता उनकी पहचान रही है।

पूर्व में अभिमन्यु राठौर ने भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक तथा भाजपा जिला मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। इन भूमिकाओं में रहते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क विस्तार और डिजिटल माध्यमों से पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर अभिमन्यु राठौर ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और विश्वास से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

अभिमन्यु राठौर ने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के माध्यम से वे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

भाजपा नेताओं ने दी बधाई

अभिमन्यु राठौर के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। जितेंद्र देवांगन, पंकज अग्रवाल, राहुल सेन, सदीप उपाध्याय एवं अनुराग तिवारी सहित अन्य नेताओं ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया। नेताओं ने कहा कि युवाओं को संगठन में आगे लाकर भाजपा ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि पार्टी प्रतिभा और परिश्रम को महत्व देती है।

संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि अभिमन्यु राठौर जैसे युवा और अनुभवी कार्यकर्ता को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए जाने से पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ के चलते वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में सक्षम रहेंगे।

युवाओं के लिए प्रेरणा

अभिमन्यु राठौर की यह नियुक्ति न केवल जांजगीर जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उन युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है जो छात्र राजनीति से संगठन में आगे बढ़कर जनसेवा के क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button