Advertisement Carousel
राज्य

अमृतसर में बम अलर्ट! बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल तुरंत खाली कराए गए

अमृतसर 
पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके मद्देनजर छात्रों को स्कूलों से बाहर निकाला गया और प्राधिकारियों ने परिसरों की गहन तलाशी शुरू कर दी।

Advertisements

अमृतसर में जिला प्रशासन द्वारा सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिए जाने के बाद घबराए हुए अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूलों की ओर दौड़ पड़े। पूर्व में कुछ छात्र इस तरह की शरारत के लिए जिम्मेदार पाए गए थे। अधिकारी ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

Advertisements

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एक बयान में कहा कि अमृतसर के शहरी और ग्रामीण इलाकों के कुछ स्कूलों को संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुए हैं। प्रत्येक स्कूल में एक राजपत्रित अधिकारी तैनात किया गया है और तलाशी जारी है। साइबर पुलिस थाना युद्धस्तर पर ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटा है।

इससे पहले, स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल के एक छात्र को अपने स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। बाद में छात्र और उसके माता-पिता द्वारा लिखित माफीनामा जमा करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button