Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,ठगी के प्रकरण के साथ नकली नोटो के करोबार का भी खुलासा।

Ad

Advertisements

तंत्र-मंत्र के बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर 8 लाख 51 हजार रुपये की ठगी करने एवं नकली नोट छापने वाले 4 आरोपियों को सरगुजा पुलिस ने रायपुर और रायगढ़ से किया गिरफ्तार ।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया साइबर सेल की मदद से आरोपियों की स्विफ्ट कार का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस कर वाहन चालक को पकड़कर पूछताछ की गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisements

इसी क्रम में मामले की जाँच करते हुए राजधानी के शंकर नगर इलाके मे पहुँची अम्बिकापुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान ठग गिरोह के किराये के मकान से 10 लाख 50 हजार के जाली नोट, आरोपियों के कब्जे से 1,95,105 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, 11 मोबाइल, नोट छापने की मशीन, नोट गिनने की मशीन, कलर प्रिंटर, स्कैनर, सोने का नकली बिस्कुट, पूजा का समान बरामद किया।
आरोपियों के खिलाफ धारा 120 (बी), 420, 489 (क), 489 (ग), 489 (घ), 489 (ड) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button