Advertisement Carousel
Blog

गिनीज़ एवं लिम्का वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर विश्वशांति विश्वपदयात्रा टीम पहुँची जिला सक्ती,

Ad

Advertisements

सक्ती

Advertisements

गिनीज़ एवं लिम्का वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर विश्वशांति विश्वपदयात्रा टीम पहुँची जिला सक्ती
,

विश्वशांति विश्वपदयात्रा टीम का सक्ती में आगमन

गिनीज़ बुक और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित, विश्वभर में 4 लाख किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा कर चुकी डेंजरस एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट टीम आज नवगठित जिला सक्ती पहुँची।

Advertisements

टीम के प्रमुख सदस्य —
अवध बिहारी लाल जितेन्द्र प्रताप महेन्द्र प्रताप  गोविन्दा नन्द

इस समय टीम छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में विश्वशांति विश्वपदयात्रा एवं रथयात्रा के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चला रही है।

सक्ती जिले में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम

यात्रा के दौरान जिले में—
स्कूलों एवं कॉलेजों में संगोष्ठी
युवाओं से संवाद कार्यक्रम
नगर में विश्वशांति रथयात्रा
पर्यावरण एवं सामाजिक विषयों पर जन-जागरूकता गतिविधियाँ

आयोजित की जाएंगी।
टीम का मुख्य उद्देश्य है—
पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति बचाओ, जल संरक्षण, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सरकारी योजनाओं का प्रचार व सामाजिक जागरूकता।

टीम की उपलब्धियाँ

अब तक 11 देशों में, कुल 4,52,000 किलोमीटर की पदयात्रा। वर्ष 2018 में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी यात्रा के दौरान 14 करोड़ 50 लाख पौधों का वृक्षारोपण। भारत के 600 से अधिक जनपदों में अभियान सम्पन्न।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा, दमन-दीव, महाराष्ट्र के सभी जिलों में यात्रा पूर्ण।
अब छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से 23 जिलों की यात्रा पूर्ण, सक्ती में 2 दिवसीय कार्यक्रम जारी।

यात्रा की प्रेरक कहानी

विश्वपदयात्रा की शुरुआत 30 जुलाई 1980 को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के श्री अवध बिहारी लाल द्वारा की गई।
वर्ष 1980 की भीषण बाढ़ में उनका परिवार एवं गाँव जलमग्न हो गया था। घंटों तक एक बरगद के पेड़ को पकड़कर संघर्ष करने के बाद सेना और रेस्क्यू टीम द्वारा उनकी जान बचाई गई।

यह घटना उनके जीवन का निर्णायक मोड़ बनी, जिसने उन्हें प्रेरित किया कि—
“प्रकृति, पर्यावरण और मानव-कल्याण के लिए जीवन को समर्पित करना है।” वर्ष 2001 से कई सदस्य जुड़े और आज यह 20 सदस्यीय दल—

पर्यावरण संरक्षण प्रदूषण नियंत्रण सड़क सुरक्षा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ
स्वच्छ भारत जल संरक्षण

मतदाता जागरूकता जैसे मुद्दों पर देशभर में अभियान चला रहा है। यात्रा के दौरान दल का एक सदस्य सेवा कार्य में शहीद भी हो चुका है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button