Advertisement Carousel
राज्य

गिद्दड़बाहा से लड़ेंगे सुखबीर बादल, अकाली दल की रणनीति पर सबकी नज़र

Ad

डबवाली (लंबी) 
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 2027 का विधानसभा चुनाव विधानसभा हलका गिद्दड़बाहा से लड़ेंगे। अकाली दल अध्यक्ष ने लंबी हलके के निकटवर्ती गिदड़बाहा में यहां पार्टी कार्यालय का उद‍्घाटन करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी मांग के बाद यह घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि हरदीप सिंह ‘डिम्पी ढिल्लों’ सहित पार्टी के साथ विश्वासघात करने वालों को पार्टी में कभी वापस नहीं लिया जाएगा।

Advertisements

सुखबीर सिंह बादल ने गिद‍्दड़बाहा हलके से ब्लाॅक समिति और जिला परिषद चुनाव लड़ रहे पार्टी उम्मीदवारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव पार्टी के लिए अग्नि-परीक्षा हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि इन चुनावों में पार्टी उम्मीदवार शानदार जीत हासिल करें। सुखबीर बादल मालवा पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में भी शामिल हुए।
  
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन पर सोमवार को गांव बादल में 12.5 फुट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अकाली नेता बलविंदर सिंह भुंदर ने अकाली दल का 70 फुट ऊंचा झंडा फहराया। इससे पहले स्मारक स्थल पर धार्मिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जनसमूह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल के पास जज्बा और हिम्मत है, अब जनता के साथ की जरूरत है। पूर्व विधायक हरदेव अर्शी ने अकाली दल को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया। भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सुरजीत ज्यानी ने बादल के विकास को याद किया। समारोह में बुत निर्माता गुरप्रीत धूरी, गगनदीप कौर धूरी और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। बाबा बोहड़ के बुत लोकार्पण के दौरान उनकी बेटी परनीत कौर कैरों काफी भावुक हुईं। कार्यक्रम में सांसद हरसिमरत कौर बादल, इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला और अनेक गणमान्य मौजूद थे।

Advertisements

हरदीप ढिल्लों व अन्य कभी पार्टी में वापस नहीं होंगे
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हरदीप सिंह ‘डिम्पी ढिल्लों’ सहित पार्टी के साथ विश्वासघात करने वालों को पार्टी में कभी वापस नहीं लिया जाएगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button