Advertisement Carousel
Blog

भैसाझार जंगल में अंधे कत्ल का खुलासा, रतनपुर पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

Ad

लोहे के पाइप व लकड़ी के बेंत से की हत्या, दोनों भाई गिरफ्तारपूर्व रंजिश में की गई हत्या, बिलासपुर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

Advertisements

Advertisements

बिलासपुर – रतनपुर

थाना रतनपुर क्षेत्र के भैसाझार जंगल में हुए अंधे कत्ल का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर थाना क्षेत्र के भैसाझार जंगल में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को बिलासपुर पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों—रंजीत खाण्डे (23 वर्ष) और सुधीर खाण्डे (21 वर्ष)—को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मूलतः भैसाझार, थाना रतनपुर के निवासी हैं और फिलहाल भरारी (भुण्डा) में रह रहे थे।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूर्व रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या में लोहे के पाइप और लकड़ी के बेंत का उपयोग किया गया था, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।

घटना का विवरण
दिनांक 04 दिसंबर 2025 को मृतक सूर्यप्रकाश बघेल के गुम होने की रिपोर्ट उनके परिजन द्वारा थाना रतनपुर में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तकनीकी मदद से उनकी खोज शुरू की। अगले ही दिन, 05 दिसंबर 2025, भैसाझार जंगल की झाड़ियों के बीच गुमशुदा की मोटरसाइकिल और शव संदिग्ध अवस्था में मिला।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, श्री रजनेश सिंह (IPS) ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अर्चना झा, SDOP लालचंद मोहले, FSL टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। मामला हत्या का पाए जाने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

जांच के दौरान मृतक से पूर्व में विवाद रखने वाले रंजीत और सुधीर खाण्डे पर संदेह गहराया। तकनीकी साक्ष्यों और कड़ी पूछताछ के बाद दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और हथियार भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब घटना के अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की जांच कर रही है।

जांच में योगदान देने वाले अधिकारी:
थाना प्रभारी रतनपुर उनि. कमलेश कुमार बंजारे, SI मेलाराम कठौतिया, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक अजहर उद्दीन, उनि. हेमंत आदित्य, प्र.आर. राहुल सिंह, आतिश पारिख, बलदेव सिंह, कौशल खुटे, आर. आकाश डोंगरे, धीरज कश्यप, महादेव कुजूर, तदबीर पोर्ते, दीपक मरावी एवं प्रशांत सिंह का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button