Advertisement Carousel
Blog

सद्भाव पत्रकार संघ का सम्मेलन—आपसी सहयोग और सकारात्मक पत्रकारिता का संकल्प  सद्भाव पत्रकार सम्मेलन संपन्न सिवनी में सद्भाव पत्रकार सम्मेलन संपन्न

Ad
Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

प्रदेशभर के पत्रकार सिवनी में एकजुट, सामाजिक सरोकार और पारदर्शिता पर जोर

Advertisements

प्रदेशभर से पहुंचे पत्रकारों ने निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता पर किया मंथन

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत सिवनी में रविवार को छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ द्वारा संभागीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया।

सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा माता सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका, मीडिया जगत में आ रही चुनौतियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं का कहना था कि तेजी से बदलते मीडिया परिवेश में पत्रकारों को न सिर्फ तकनीकी रूप से मजबूत होने की आवश्यकता है, बल्कि समाजहित में सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता की दिशा में काम करना भी बेहद जरूरी है।

सम्मेलन में शामिल सभी पत्रकारों को छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की ओर से मैग्नेटो देकर सम्मानित किया गया।
पत्रकारों ने संगठन की एकजुटता और आपसी सहयोग पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संवाद बढ़ाने के साथ-साथ पत्रकारिता को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।

सद्भाव पत्रकार संघ का यह संभागीय सम्मेलन आपसी सौहार्द, पारदर्शिता और सकारात्मक पत्रकारिता के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ पत्रकारों सहित प्रदेशभर के पत्रकार उपस्थित थे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button