Advertisement Carousel
Blog

शुभम सिंह राजपूत का बड़ा कदम—स्कूलों के आसपास अवैध नशा बिक्री पर लगेगा brake

Ad

बच्चों में बढ़ते नशे पर चिंता—स्कूलों के बाहर नशे की बिक्री रोकने जिला पुलिस से गुहार

Advertisements

Advertisements

जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा: स्कूलों के पास से हटेंगे गुटखा-तंबाकू के ठेले, विधायक प्रतिनिधि ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले में स्कूलों के आसपास खुलेआम गुटखा, तंबाकू और मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर अब सख्ती की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में शिक्षा के वातावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विधायक प्रतिनिधि (कृषि विभाग समिति) शुभम सिंह राजपूत ने जिला पुलिस अधीक्षक को औपचारिक शिकायत पत्र सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में क्या उठाया गया मुद्दा?

शुभम सिंह राजपूत ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि—

जिले के कई शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों के आसपास अवैध रूप से धूम्रपान व मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है।

विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर ही ऐसे ठेले व दुकानें संचालित हैं, जहां विद्यार्थियों को गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और अन्य नशीली सामग्री आसानी से उपलब्ध हो जाती है।

नाबालिग बच्चों में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति से अभिभावक चिंतित हैं, विशेषकर 10वीं–12वीं के विद्यार्थी अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक से प्रमुख मांगें

विधायक प्रतिनिधि ने एसपी से निम्न मांगें की हैं—

स्कूल परिसरों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संचालित ऐसे सभी अवैध ठेलों को तत्काल हटाया जाए।

बच्चों को नशे के प्रलोभन से बचाने हेतु नियमित निरीक्षण व विशेष अभियान चलाया जाए।

अवैध नशा-विक्रय में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अभिभावकों की चिंता भी दर्ज

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई अभिभावकों ने बच्चों के नशे की चपेट में आने की चिंता व्यक्त की है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल के पास मौजूद इन अवैध ठेलों के कारण बच्चे आसानी से नशे की सामग्री हासिल कर लेते हैं, जिससे उनका भविष्य खतरे में पड़ रहा है।

जिले में नशा-विरोधी मुहिम को बल

इस पहल को जिले में चल रहे नशा-विरोधी अभियान को मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है। अब जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से आगे होने वाली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button