Advertisement Carousel
Blog

जुआ खेल रहे 4 जुआरी गिरफ्तार, नगदी व ताश की गड्डी जब्त

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

ग्राम पीपरसत्ती में जुआ खेल रहे 4 जुआरी गिरफ्तार, नगदी व ताश की गड्डी जब्त

Advertisements

जांजगीर-चांपा // जिले में जुआ-सट्टा गतिविधियों पर नकेल कसने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अकलतरा एवं पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार की संयुक्त टीम ने ग्राम पीपरसत्ती में दबिश देकर जुआ खेल रहे चार जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस टीम ने मौके से नगद 7,500 रुपये तथा 52 पत्ती ताश बरामद की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

कार्यवाही का नेतृत्व

इस संयुक्त छापेमार कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम

1. केशर खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी पीपरसत्ती थाना अकलतरा

2. लोकेश केसकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी मुड़पार, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर

3. सुनील कुर्रे, उम्र 31 वर्ष, निवासी कछार

4. सुमित कुमार भार्गव, उम्र 34 वर्ष, निवासी कछार, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर

टीम का योगदान

कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी अकलतरा एवं ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार सहित स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button