Advertisement Carousel
Blog

सिंगाही मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने किया दावा सिंगाही मंडल से सपा और बसपा का सूफड़ा हुआ साफ

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। खीरी लोक सभा क्षेत्र के सिंगाही नगर पंचायत में मतदान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सिंगाही मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह से मिडिया द्वारा बात कि गई तो उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के आशीर्वाद से मंडल सिंगाही में 80% बूथ पर भाजपा का जलवा कायम रहा है मंडल सिंगाही से सपा और बसपा का सूफड़ा ही साफ हो गया है। खीरी लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी एक रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतने जा रहे है। भारतीय जनता पार्टी के सिंगाही मंडल के महामंत्री  शंकर दयाल अवस्थी से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि सिंगाही मंडल में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पक्ष में ज्यादा मतदान हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के सिंगाही मंडल के महामंत्री विजय शाक्य ने दावा करते हुए बताया कि सिंगाही मंडल से कमल ही खिलने जा रहा है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के सिंगाही मंडल के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह।  सिंगाही मंडल के मंडल महामंत्री शंकर दयाल अवस्थी। सिंगाही मंडल के मंडल महामंत्री विजय शाक्य मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button