Advertisement Carousel
Blog

सतबहिनिया मंदिर में दो युवकों पर धारदार चाकू से हमला — गंभीर रूप से घायल

Ad

Advertisements

जांजगीर–चाम्पा

Advertisements

धारदार चाकू से हमला… हत्या के नियत से घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर–चाम्पा जिले से बड़ी खबर—बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

Advertisements

हेडलाइन्स

हत्या की नीयत से चाकू हमला — आरोपी जागेश्वर दास महंत गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल पुलिस ने किया बरामद

धारा 296, 351(3), 109 BNS के तहत कार्रवाई — आरोपी भेजा गया जेल

पुरानी पैसों की लेनदेन की रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

मुख्य खबर (पैकेज स्क्रिप्ट)

जांजगीर–चाम्पा जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र में हुए चाकू हमले की गुत्थी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नीरज सोनी ने थाना बम्हनीडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 दिसंबर को दोपहर लगभग 1:20 बजे वह अपने साथियों शिवा सोनी और शिवम सोनी के साथ सतबहिनिया मंदिर घूमने गया था।

उसी दौरान रोहदा निवासी जागेश्वर दास महंत उर्फ राजा मोटरसाइकिल से पहुंचा और अश्लील गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार चाकू से हमला कर दिया।

आरोपी ने पहले शिवा सोनी के बाएं पेट में चाकू मारकर गंभीर चोट पहुंचाई।
बीच-बचाव करने आए शिवम सोनी पर भी चाकू से हमला कर उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट पहुंचाई।

पूरा घटनाक्रम दर्ज होने के बाद थाना बम्हनीडीह द्वारा अपराध क्रमांक 113/2025, धारा 296, 351(3), 109 BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप
SDOP चांपा यदुमणी सिदार
के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए:

घटना स्थल का निरीक्षण किया
आरोपी की पतासाजी की
घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने मेमोरण्डम के आधार पर:

घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू
मोटरसाइकिल

बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया।

पुलिस टीम का विशेष योगदान

● उप निरीक्षक के.पी. सिंह (थाना प्रभारी बम्हनीडीह)
● प्रधान आरक्षक – मिलन राठौर, राकेश चतुर्थी
● आरक्षक – शैलेन्द्र राठौर, जयराम बिंझवार, सचेन्द्र साहू, उमेश कश्यप, अमीर सिंह पैकरा
● एवं समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button