Advertisement Carousel
Blog

किराया न देने और गाड़ी न लौटाने का मामला—पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, गाड़ियाँ जब्त

Ad

Advertisements

सक्ति जिले के
थाना मालखरौदा पुलिस ने दो बोलेरो गाड़ियों को किराए पर लेकर गायब हो जाने वाले आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था और गाड़ियां भी वापस नहीं कर रहा था।
पुलिस ने दोनों बोलेरो वाहन बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements

मामला तब शुरू हुआ जब दिनांक 29.09.2025 को एक महिला प्रार्थी थाना मालखरौदा पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में बताया गया कि उसके नाम से दर्ज दो बोलेरो गाड़ियाँ उसने अपने परिचित आमिर खान, निवासी जरवानी सहसपुर, राजनांदगांव को किराए पर दी थीं।

आमिर खान ने बीएसपी प्लांट में चलाने के नाम पर दोनों गाड़ियाँ एग्रीमेंट करके लीं और ₹50,000 की राशि दी।
लेकिन इसके बाद न तो राशि दी गई और न ही गाड़ियाँ लौटाई गईं।

जांच में पता चला कि दोनों बोलेरो गाड़ियाँ
भिलाई निवासी ईशंक गजपाल और
दुर्ग निवासी खोमलाल देवांगन
के पास रखी हुई हैं।
जब गाड़ियाँ वापस मांगने और किराया देने कहा गया, तो दोनों ने देने से साफ इनकार कर दिया।

थाना मालखरौदा पुलिस ने अपराध क्र. 229/2025
धारा 316(3), 61 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए
एसपी  प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.)
और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव (रा.पु.से.)
ने तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने तकनीकी और मैदानी पतासाजी करते हुए
मुख्य आरोपी खोमलाल देवांगन (उम्र 33 वर्ष), निवासी शंकर नगर दुर्ग
को दुर्ग से हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी ने दोनों बोलेरो गाड़ियाँ अपने कब्जे में रखने की बात स्वीकार की, जिसके बाद
पुलिस ने दोनों वाहनों को बरामद किया।

आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर
दिनांक 02.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पूरी कार्रवाई निरीक्षक प्रवीण राजपूत, थाना प्रभारी मालखरौदा
के नेतृत्व में स.उ.नि. दिलीप सिंह खलखो तथा
आरक्षक महेंद्र कंवर की सक्रिय भूमिका से संपन्न हुई।

दो बोलेरो गाड़ियों के धोखाधड़ी प्रकरण में मालखरौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पीड़ित को राहत देने के साथ जिले में आपराधिक गतिविधियों पर बड़ा प्रहार साबित हुई है।
फिलहाल आरोपी जेल में है और मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button