Advertisement Carousel
राज्य

दोनों सेंट्रल जेलों में तड़के छापेमारी, सुरक्षा जांच से कैदी सहमे

Ad

पटना

Advertisements

अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार को पटना के अति संवेदनशील बेऊर सेंट्रल जेल और बाढ़ जेल में सघन छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे, जब सभी बंदी अपने-अपने वार्डों में बंद थे, तभी भारी पुलिस बल के साथ बेऊर जेल में यह अभियान शुरू किया गया। छापेमारी का नेतृत्व पटना के सिटी एसपी (पूर्वी, मध्य) एवं एडीएम कर रहे थे। इस दौरान अधिकारियों ने बेउर जेल के सभी वार्डों की गहन तलाशी ली। सिटी एसपी (पूर्वी) ने बताया कि छापेमारी अभी चल रही है। इसके समाप्त होने के बाद बरामदगी से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Advertisements

पटना और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन जेल के अंदर छापेमारी अभियान चलाया। सूत्रों की मानें तो बिहार में कई बड़ी घटनाओं में अपराधियों का तार बेऊर जेल से जुड़ने की आशंका जताई जाती रही है। हाल के दिनों में भी कुछ बड़ी वारदातों को लेकर पुलिस प्रशासन ने अनुमान व्यक्त किया था कि इनका संबंध बेउर जेल से हो सकता है। इसी वजह से प्रशासन द्वारा लगातार जेल में छापेमारी और सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

इधर, बाढ़ अनुमंडल में मौजूद उपकारा में भी छापेमारी अभियान चलाया गया। बाढ़-1 और बाढ़-2 एसडीपीओ, एसडीएम और कई थानों की पुलिस के साथ सुबह 06.00 बजे बाढ़ उपकारा पहुंचे। पुलिस टीम को देख जेल में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने एक-एक वार्ड का बारिकी से निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। उपकारा बाढ़ के सभी आठ वार्डों (महिला वार्ड सहित) का सघन तलाशी लिया गया। हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button