Advertisement Carousel
Blog

— स्कूलों में आधार अपडेट कैंप आयोजन

Ad

Advertisements

— स्कूलों में आधार अपडेट कैंप आयोजन

Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले में स्कूली बच्चों के आधार अपडेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन, ई-गवर्नेंस और शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल के तहत संकुल स्तर पर आधार अपडेट शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में छात्रों का अनिवार्य बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक अपडेट किया जा रहा है। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट

Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले में स्कूली बच्चों के आधार से संबंधित समस्याएँ—जैसे बायोमेट्रिक अपडेट, डेमोग्राफिक सुधार और अपार आईडी—को देखते हुए 25 नवंबर 2025 तक विशेष आधार अपडेट शिविर लगाए जा रहे हैं। ये शिविर जिले के सभी संकुल स्तर के स्कूलों में आयोजित किए जा रहे हैं।

ई-गवर्नेंस चिप्स विभाग और शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित इस अभियान के तहत बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट किया जा रहा है। जिला ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुनील कुमार साहू ने बताया कि सभी आधार ऑपरेटरों की टीम को स्कूलों में तैनात किया गया है।

प्रशासन का कहना है कि हर पाँच साल में आधार बायोमेट्रिक अपडेट करना आवश्यक होता है, ताकि पहचान संबंधित किसी भी समस्या को भविष्य में आसानी से हल किया जा सके। बच्चों में बायोमेट्रिक में बदलाव जल्दी होता है, इसलिए यह अपडेट और भी जरूरी माना जाता है।

आधार अपडेट कैंप से न सिर्फ बच्चों की पहचान संबंधी समस्याएँ दूर होंगी, बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी सुचारू रूप से मिल सकेगा। जिलेभर में चल रहा यह अभियान प्रशासन की डिजिटल सेवा सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button