Advertisement Carousel
Blog

सटीकता के साथ शिवकुमार सिंह और नंदकुमार यादव सम्मानित कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने उत्कृष्ट बीएलओ को प्रदान किए प्रशस्ति पत्र

Ad

Advertisements

94% सटीकता के साथ शिवकुमार सिंह और नंदकुमार यादव सम्मानित कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने उत्कृष्ट बीएलओ को प्रदान किए प्रशस्ति पत्र SIR-2026 में श्रेष्ठ कार्य — जांजगीर-चांपा के बीएलओ बने मिसाल

Advertisements
Advertisements

– विशेष गहन पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित

जांजगीर-चांपा,
जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2026 के तहत चल रहे कार्यों में उल्लेखनीय उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाले बीएलओ को आज सम्मानित किया गया। यह सम्मान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जन्मेजय महोबे द्वारा प्रदान किया गया।

जिला कार्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह में कलेक्टर महोबे ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सटीकता और समयबद्धता ही सफलता की कुंजी है, और इन्हीं मानकों पर खरे उतरते हुए कई बीएलओ ने आदर्श प्रदर्शन किया है। कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद है, जिसमें बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निम्न बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया—

शिवकुमार सिंह — 94%

नन्दकुमार यादव — 94%

कृष्ण कुमार राठौर — 82%

सीताराम यादव — 72%

सुरेश कुमार डहरिया — 70%

कलेक्टर ने सभी उत्कृष्ट बीएलओ का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी कार्यों में भी इसी समर्पण और दक्षता की अपेक्षा जताई।कार्यक्रम में तहसीलदार, निर्वाचन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह जिले के निर्वाचन प्रबंधन में टीम भावना और गुणवत्ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button