Advertisement Carousel
मनोरंजन

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं सोनम कपूर, आनंद आहूजा ने बेबी बंप पर कहा—‘डबल ट्रबल’

Ad

मुंबई 

Advertisements

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने फाइनली अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी कंफर्म कर दी है। उन्होंने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटोज शेयर की हैं और खुद को 'मां' कहा है। उन्होंने पति आनंद आहूजा के साथ ज्वॉइंट पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उन्होंने ये भी बताया है कि बच्चे की डिलीवरी साल 2026 में होगी।

Advertisements

पिछले कई दिनों से सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लग रहे थे, लेकिन अभी तक ना तो उनकी तरफ से और ना ही परिवार की ओर से किसी ने इस गुड न्यूज को कंफर्म किया था। पर अब खुद सोनम ने इसपर मुहर लगा दी है और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को खुशखबरी सुनाई है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- मां।

सोनम कपूर का पोस्ट वायरल, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

सोनम के पोस्ट पर राजकुमार की हाल ही में मां बनीं वाइफ पत्रलेखा से लेकर शनाया कपूर, मां सुनीता कपूर, पति आनंद आहूजा, एक महीने पहले मां बनीं परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, प्रियंका चोपड़ा सहित कई सेलेब्स ने पोस्ट पर कॉमेंट करके प्यार लुटाया है। आनंद ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा है – डबल ट्रबल। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं उपासना कामिनेनी की तरह सोनम को भी जुड़वां बच्चे तो नहीं होंगे! वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये उन्होंने अपने पहले बेटे वायु और दूसरे बच्चे को जोड़कर लिखा है।

7 साल पहले हुई थी शादी
सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने कई साल की डेटिंग के बाद मई 2018 में शादी की थी। साल 2022 में बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम वायु रखा। अब साल 2026 में वो दूसरे बच्चे की मां बनेंगी।

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button