Advertisement Carousel
राज्य

BJP की रणनीति: मौर्य बने पर्यवेक्षक, पटना में दो और नेता करेंगे बैठक

Ad

पटना.
 बिहार में नई सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है. बुधवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा और उसके बाद 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. वहीं इससे पहले बीजेपी ने विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक और नेता के चयन की प्रक्रिया को औपचारिक रूप देने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने इस बार की बैठक के लिए तीन वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे.
केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य पर्यवेक्षक

Advertisements

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार बीजेपी विधायक दल की बैठक के लिए मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. वह बुधवार सुबह पटना पहुंचेंगे और विधायक दल की बैठक में नए नेता के चयन की प्रक्रिया का संचालन करेंगे.
दो सह-पर्यवेक्षक भी नियुक्त

Advertisements

बैठक को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए दो सह-पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गई है. बीजेपी ने सांसद साध्वी निरंजन ज्योति और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. ये दोनों नेता भी कल सुबह पटना पहुंचेंगे और केशव प्रसाद मौर्य के साथ मिलकर विधायकों से बातचीत करेंगे.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button