Advertisement Carousel
राज्य

संगीत की शाम यादगार बनी: शिल्पा राव और कल्पना सोरेन की जुगलबंदी पर देर तक गूंजती रही तालियाँ

Ad

रांची

Advertisements

बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर शिल्पा राव ने मोरहाबादी मैदान में लाइव शो किया। उनके लाइव शो में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। इस दौरान कल्पना सोरेन ने भी शिल्पा राव के साथ सुर मिलाए।

Advertisements

बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर शिल्पा राव झारखंड की रहने वाली है। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने उनकी उपस्थिति का स्वागत जोरदार तालियों और उत्साह के साथ किया। स्टेज पर आते ही शिल्पा राव ने रांची वासियों का अभिवादन किया और कहा कि झारखंड की धरती पर आकर वह हमेशा खुद को विशेष ऊर्जा से भरा महसूस करती हैं। इस दौरान शिल्पा ने कई सुपरहिट गाने गाए। उनकी प्रस्तुति में जोश उस समय चरम पर पहुंच गया जब उन्होंने मंच पर विधायक कल्पना सोरेन को आमंत्रित किया।

शिल्पा राव के गीतों की लय और माहौल ऐसा था कि कल्पना सोरेन खुद को रोक नहीं सकीं। उन्होंने मंच पर जाकर बॉलीवुड गीतों पर शिल्पा राव का साथ दिया। कल्पना सोरेन ने भी शिल्पा के साथ सुर मिलाए। यह दृश्य दर्शकों के लिए यादगार बन गया। समारोह में केवल आधुनिक संगीत ही नहीं, बल्कि झारखंडी लोकसंगीत और लोक नृत्य की छटा भी बिखरी।

दर्शकों ने कहा कि यह क्षण स्थापना दिवस समारोह के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गया। एक और बॉलीवुड की जानी-मानी आवाज मंच पर थी, वहीं दूसरी ओर राज्य की लोकप्रिय जनप्रतिनिधि जनता के बीच खड़ी होकर कला और संस्कृति के उत्सव को और खास बना रही थीं।

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button