Advertisement Carousel
Blog

पेंशनरों को अब मिल रही है बड़ी राहत

Ad

Advertisements

सक्ति

Advertisements

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में पेंशनरों को अब मिल रही है बड़ी राहत। जिला प्रशासन ने पेंशनरों के लिए शुरू की है डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 के तहत एक नई पहल, जिससे अब पेंशनर अपने घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। कलेक्टर के निर्देश पर जिला कोषालय अधिकारी उपेंद्र पटेल, भारतीय स्टेट बैंक और पोस्ट ऑफिस सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में सियान सदन सक्ती में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए। पेंशनरों ने इस पहल पर खुशी और उत्साह जताया।“अब हमें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मोबाइल से ही जीवन प्रमाण पत्र बन जाएगा, यह बहुत सुविधाजनक है।”शिविर में सहायक कोषालय अधिकारी प्रदीप देवांगन की मौजूदगी में टीम ने वयोवृद्ध पेंशनरों के घर जाकर भी प्रमाण पत्र बनाए।

Advertisements


कार्यक्रम में पेंशनर प्रकोष्ठ के प्रमुख संरक्षक रमेश तिवारी और जिला संयोजक राधेलाल भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा
बता दें कि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र 4.0 संस्करण फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक पर आधारित है। इसके माध्यम से पेंशनर अपने एंड्रॉयड मोबाइल या कंप्यूटर से ही चेहरा पहचान सुविधा के जरिए प्रमाण पत्र बना सकते हैं यह अभियान 1 से 30 नवंबर तक पूरे देश में चलाया जा रहा है। सरकार की यह पहल पेंशनरों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है, जिससे उन्हें अब कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।कलेक्टर ने जिले के सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button