Advertisement Carousel
राज्य

दिल्ली धमाके की जांच जारी, नायब सिंह सैनी ने दिए सख्त निर्देश- साजिश बेनकाब होगी

Ad

पंचकूला
दिल्ली में हुए धमाके को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य की सभी एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो घटना घटी है, उसके सभी तथ्यों तक पहुंचा जाएगा और जांच जारी है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “इस घटना में जिनकी भी जान गई है, मैं परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें, जिन्होंने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उनके मंसूबे फ़ेल होंगे और उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी।”

Advertisements

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और जो सामग्री वहां से मिली है, उसकी गहराई से जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई लोगों की इस मामले में गिरफ़्तारी हुई है और इसकी कड़ी कहाँ तक जाती है, यह भी जांच का विषय है। सैनी ने दोहराया कि हरियाणा पुलिस पूरी तरह सतर्क है और केंद्र की एजेंसियां भी राज्य के संपर्क में हैं।

Advertisements

बिहार में NDA की सरकार बनेगीः सैनी  
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज बिहार में मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से खुश और संतुष्ट हैं। सैनी ने दावा किया कि “बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी।”

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें प्रकाश पर्व पर विशेष यात्रा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पिंजौर स्थित गुरुद्वारे पहुँचे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पिंजौर से दूसरी यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि तीसरी यात्रा फ़रीदाबाद से और चौथी यात्रा यमुनानगर के सढौरा से आरंभ होगी। ये सभी यात्राएं 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में एकत्र होंगी। 25 नवंबर को श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए, और यह यात्रा उनके इतिहास को घर-घर पहुँचाने का माध्यम है।

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button