Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

कुनकुरी जनपद की इस पंचयात में सरपंच पति की दादागिरी जो काम लेकर आएगा वो करेगा काम

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

कुनकुरी- कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंजारा में निर्माणाधीन केंद्र सीएससी भवन में भारी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में वास्तविक सरपंच की बजाय सरपंच पति ही पूरे कामकाज पर हावी हैं, और उन्हीं के निर्देशन में भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी अनुसार, शासकीय स्कूल कुंजारा के पास 05 लाख रुपये की लागत से सीएससी केंद्र भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि भवन का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ है और नींव पहले ही धंसना शुरू हो गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में अब तक जितने भी विकास कार्य हुए हैं, सभी में सरपंच पति की मनमानी और ठेकेदारों के साथ मिलीभगत का असर साफ दिखाई देता है।
स्थानीय नागरिक बजरंग गुप्ता ने बताया कि “पंचायत में सरपंच पति ही सारे निर्णय लेते हैं। पंचायत की बैठकों से लेकर कामों के ठेके तक उन्हीं की मर्जी चलती है। वास्तविक सरपंच का रोल नाममात्र का रह गया है।

Advertisements

ग्रामीणों और उप सरपंच ने जनपद पंचायत कुनकुरी और जिला प्रशासन से इस पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं, इस मामले में पूछे जाने पर एसडीओ पैंकरा ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा – “मुझे इस विषय की जानकारी नहीं है, जाकर देखूंगा यदि किसी प्रकार की त्रुटि है तो उसे सुधार दिया जाएगा।”

हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई मामूली त्रुटि नहीं बल्कि भ्रष्टाचार और मनमानी का उदाहरण है। अधूरा भवन धंसने लगा है, जिससे यह स्पष्ट है कि सरपंच पति के इशारे पर चल रहे घटिया निर्माण कार्यों पर अब जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जरूरी है।

सवाल यह है कि — पंचायत में ‘सरपंच पति राज’ कब तक चलता रहेगा और प्रशासन कब लेगा इस पर ठोस एक्शन, या फिर ये निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा यह एक बड़ा सवाल है?

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button