Advertisement Carousel
Blog

गांवों में जलापूर्ति की होगी सघन जांच — समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारी

Ad

Advertisements

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक — अब जिला पंचायत सदस्य करेंगे गांवों में जलापूर्ति की जांच

Advertisements
Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में यह खुलासा हुआ कि कई गांवों में आज भी घर-घर नल से पानी नहीं पहुंच रहा है। इस पर सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रत्येक घर तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए और विभागीय अधिकारियों को इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित इस समीक्षा बैठक में सदस्यों ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में कई खामियां हैं। गांवों में पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन कई जगह अब भी नल सूखे पड़े हैं। ग्रामीणों को पानी के लिए पुराने कुओं और हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।बैठक में यह भी तय हुआ कि जिन गांवों में जलापूर्ति व्यवस्था चालू है, उनकी वास्तविक स्थिति की जांच जिला पंचायत सदस्य स्वयं करेंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ वास्तव में हितग्राहियों तक पहुँच रहा है या नहीं।सदस्यों ने कहा कि जल जीवन मिशन का लक्ष्य केवल कागजों पर पूरा दिखाना नहीं, बल्कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। इसके लिए विभागीय अमले को जवाबदेह बनाया जाएगा और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई भी तय होगी।

“कई गांवों में योजना तो लागू दिखती है, लेकिन नलों में पानी नहीं आता। अब जांच से स्थिति स्पष्ट होगी।” — जिला पंचायत सदस्य

अब देखना होगा कि बैठक में दिए गए ये निर्देश वास्तविक धरातल पर कितना असर दिखाते हैं, या फिर जल जीवन मिशन की फाइलें एक बार फिर कागजों में ही सिमटकर रह जाएंगी।फिलहाल ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस बार हर घर तक पानी जरूर पहुंचेगा, वरना योजनाओं का प्यासा रह जाएगा गांव का जनमानस।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button