Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में रेलवे की बड़ी लापरवाही! एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आई तीन ट्रेनें, यात्रियों में मचा हड़कंप

Ad

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

बिलासपुर में एक बार फिर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें आमने-सामने आ जाने से यात्रियों में दहशत का माहौल फैल गया।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार, कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियां और एक यात्री ट्रेन आमने-सामने आ गईं। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यात्री ट्रेन के आगे और पीछे दोनों ओर मालगाड़ियां खड़ी थीं, जिससे यात्री घबरा गए और ट्रेन से नीचे उतरने लगे।

सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी घटना सिग्नलिंग सिस्टम की गड़बड़ी के चलते हुई बताई जा रही है। हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कई यात्रियों का कहना है कि अगर समय रहते ट्रेन नहीं रोकी जाती, तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। डर के कारण यात्री अपने बच्चों और परिवार के साथ ट्रैक पर उतर आए।

फिलहाल रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन सवाल अब भी वही है क्या यात्रियों की सुरक्षा अब भी भगवान भरोसे है?

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button