Advertisement Carousel
Blog

मदनपुरगढ़ में तेंदुए का आतंक!

Advertisements

ब्रेकिंग न्यूज़ जांजगीर-चांपा

Advertisements

मदनपुरगढ़ में तेंदुए का आतंक!

गांव के एक कुत्ते पर तेंदुए ने किया हमला — ग्रामीण तो जान बचाकर भाग निकला, लेकिन उसका पालतू कुत्ता तेंदुए का शिकार बन गया।

Advertisements


मदनपुरगढ़ क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण रोज की तरह अपने कुत्ते के साथ टहलने निकला था। तभी अचानक नाले के पास झाड़ियों से तेंदुआ निकलकर उन पर झपटा।ग्रामीण ने किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफलता पाई, लेकिन उसका कुत्ता तेंदुए के पंजों से नहीं बच सका। तेंदुआ कुत्ते को उठाकर जंगल की ओर भाग गया।
“हम रोज यहां घूमने जाते हैं, लेकिन अब डर लगने लगा है। तेंदुआ कभी भी हमला कर सकता है। प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।”
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। टीम ने ग्रामीणों से एहतियात बरतने और रात के समय घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
वन विभाग ने इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button