Advertisement Carousel
राज्य

यात्रियों के लिए खुशखबरी! कोटा मंडल से दानापुर तक चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें, बंद एक्सप्रेस दोबारा शुरू

कोटा

Advertisements

कोटा त्योहारी सीजन के बाद यात्रियों की वापसी यात्रा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल से होकर गुजरने वाले मुख्य रेलमार्गों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अतिरिक्त यात्री यातायात को सुगमता प्रदान करने के उद्देश्य से सोगरिया और दानापुर के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो बारां, सालपुरा एवं छबरा गुगोर मार्ग से होकर संचालित होंगी।

Advertisements

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से बिहार एवं उत्तर प्रदेश की ओर लौटने वाले यात्रियों को कोटा मंडल क्षेत्र से सीधी यात्रा सुविधा प्राप्त होगी। ये ट्रेनें बारां, सालपुरा और छबरा गुगोर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

सोगरिया-दानापुर, सोगरिया स्पेशल ट्रेन का संचालन
गाड़ी संख्या 09817 सोगरिया से दानापुर स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर 2025 को सोगरिया स्टेशन से रात 11:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 11:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से सोगरिया स्पेशल ट्रेन 1 नवम्बर 2025 को रात 1:15 बजे दानापुर से रवाना होकर 2 नवम्बर की रात 1:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

कटरा एक्सप्रेस का संचालन पुनः शुरू
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में जम्मू तवी-शहीद कैप्टन तुषार महाजन तथा पठानकोट जंक्शन-जम्मू तवी रेलखंड के बीच भूस्खलन के कारण हाल ही में रेल यातायात प्रभावित हुआ था। इसके चलते कोटा मंडल से चलने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से निरस्त किया गया था।

इन ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू किया जा रहा
अब मार्ग की मरम्मत और यातायात बहाली का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद इन ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19803 कोटा–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का संचालन 1 नवम्बर 2025 से और गाड़ी संख्या 19804 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कोटा एक्सप्रेस का संचालन 2 नवम्बर 2025 से अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पुनः प्रारंभ किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button