Advertisement Carousel
धर्म

नवंबर-दिसंबर 2025 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त – देवउठनी एकादशी के बाद कौन से दिन हैं उपयुक्त?

Ad

हिंदू धर्म में विवाह को सबसे महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य माना जाता है. पिछले चार महीने से चले आ रहे चातुर्मास के कारण सभी तरह के शुभ कार्यों पर रोक लगी हुई थी, लेकिन अब शहनाइयों की गूंज फिर से सुनाई देने वाली है. मान्यता है कि देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं, जिसके कारण इस दौरान विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. साल 2025 में भगवान विष्णु अपनी योगनिद्रा से जागकर एक बार फिर शुभ कार्यों के द्वार खोलने जा रहे हैं. आइए जानते हैं साल 2025 में नवंबर-दिसंबर के महीने में किस- किस दिन शादी के मुहूर्त हैं.

Advertisements

1 नवंबर से शुरू होगा मांगलिक कार्यों का सिलसिला

Advertisements

ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2025 में देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु अपनी योगनिद्रा से जागेंगे, जिसके बाद ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है.

तुलसी विवाह के अगले दिन से शुरू होंगे शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी के अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह का आयोजन होता है, जिसे शुभ विवाह का आरंभ माना जाता है. इस प्रकार, नवंबर-दिसंबर 2025 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे. हालांकि, इस साल नवंबर और दिसंबर में विवाह के लिए केवल 17 शुभ तिथियां ही मिल रही हैं. यदि आप भी शादी या किसी अन्य मांगलिक कार्य की योजना बना रहे हैं, तो इन मुहूर्तों को तुरंत नोट कर लें.

नवंबर 2025 विवाह मुहूर्त

तिथि दिन शुभ विवाह मुहूर्त

    2 नवंबर रविवार रात 11:11 बजे से 3 नवंबर, सुबह 06:34 बजे तक.
    3 नवंबर सोमवार सुबह 06:34 बजे से शाम 07:40 बजे तक.
    6 नवंबर गुरुवार रात 03:28 बजे से 7 नवंबर, सुबह06:37 बजे तक.
    8 नवंबर शनिवार सुबह 07:32 बजे से रात 10:02 बजे तक.
    12 नवंबर बुधवार रात्रि 12:51 बजे से 13 नवंबर, सुबह 06:42 बजे तक.
    13 नवंबर गुरुवार सुबह 06:42 बजे से शाम 07:38 बजे तक.
    16 नवंबर रविवार सुबह 06:47 बजे से 17 नवंबर, रात 02:11 बजे तक.
    17 नवंबर सोमवार सुबह05:01 बजे से 18 नवंबर, सुबह 06:46 बजे तक.
    18 नवंबर मंगलवार सुबह 06:46 बजे से सुबह 07:12 बजे तक.
    21 नवंबर शुक्रवार सुबह 10:44 बजे से दोपहर 01:56 बजे तक.
    22 नवंबर शनिवार रात 11:27 बजे से 23 नवंबर, सुबह 06:50 बजे तक.
    23 नवंबर रविवार सुबह 06:50 बजे से दोपहर 12:09 बजे तक.
    25 नवंबर मंगलवार दोपहर 12:50 बजे से रात 11:57 बजे तक.
    30 नवंबर रविवार सुबह 07:12 बजे से 1 दिसंबर, सुबह 06:56 बजे तक.

दिसंबर 2025 विवाह मुहूर्त

तिथि दिन शुभ विवाह मुहूर्त

    4 दिसंबर गुरुवार शाम 06:40 बजे से 5 दिसंबर,सुबह 06:59 बजे तक.
    5 दिसंबर शुक्रवार सुबह 06:59 बजे से 6 दिसंबर, सुबह 07:00 बजे तक.
    6 दिसंबर शनिवार सुबह 07:00 बजे से सुबह 08:48 बजे तक.

इसके बाद लगेगा ‘खरमास’

दिसंबर महीने में 6 तारीख के बाद आपको विवाह के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी. ज्योतिष के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 से सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके साथ ही खरमास (मलमास) शुरू हो जाएगा. खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे सभी मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं. यह अवधि एक महीने तक चलती है.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button