Advertisement Carousel
सारंगढ़

राम जन्मोत्सव पर सर्व समाज के युवाओं ने निकाली भाव भव्य शोभा यात्रा…

Ad
Advertisements

सारंगढ़। नगर के सर्व समाज के युवाओं के द्वारा राजनीति विहीन होकर मर्यादा पुरुषोत्तम राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में हनुमान जी, आदियोगी शिव, मर्यादा पुरुषोत्तम राम उनके अनुज के साथ विभिन्न झांकियों को प्रदर्शित करती हुई ढोल नगाड़े, बाजे गाजे के साथ यह शोभा यात्रा निकली, जिसमें चार ट्रैक्टर आठ वाहन और लगभग 5000 लोग इस शोभा यात्रा में शामिल थे।

Advertisements


शोभा यात्रा का श्री गणेश संध्या 5 बजे पुराना थाना से निकली। जिसमें नगर के प्रथम नागरिक नपा अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार,विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, गनपत जांगड़े, सूरज तिवारी, शुभम बाजपेयी, दीपक केजरीवाल, सत्यम बाजपेयी भाजपा और कांग्रेस के पार्षदगण, अमित तिवारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ हजारों महिलाएं और युवक युवतियां और सभी उम्र के भक्तगण “दीवाना मैं दीवाना राम का मैं दीवाना” में झूम झूम कर नाच रहे थे।

Advertisements


सिनेमा हॉल चौक शोभा यात्रा पहुंची, वहां से राजापारा, दौलतराम शराफ चौक, केडिया चौक, अग्रसेन महाराज चौक, पुराना मछली पसरा, श्री ओम होटल से भारत माता चौक, आजाद चौक, जयस्तंभ चौक के पश्चात नंदा चौक जहां 108 दीपों के द्वारा महाआरती मंहत बंशीधर दास मिश्रा के द्वारा किया गया। नंदा चौक में आरती के समय 5000 से अधिक महिला और पुरुष उपस्थित थे। राम दरबार शोभा यात्रा में जगह-जगह ठंडा, पेयजल, बिस्कुट, चाय और काफी से स्वागत किया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button