Advertisement Carousel
Add
Blog

जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही — रंजिश में हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही — रंजिश में हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर से बड़ी खबर — रंजिश को लेकर तलवारनुमा हथियार से हमला करने की कोशिश करने वाले आरोपी को थाना जांजगीर पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तलवारनुमा हथियार बरामद कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटना 14 अक्टूबर 2025 की दोपहर करीब 2 बजे की है।
प्रार्थी पवन यादव, निवासी वार्ड क्रमांक 7 जांजगीर, यादव चौक के पास मौजूद था, तभी आरोपी देवप्रकाश यादव वहां पहुंचा।
पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और तलवारनुमा हथियार लेकर पवन यादव के पीछे दौड़ा।प्रार्थी ने किसी तरह अपनी जान बचाई और घटना की सूचना थाना जांजगीर को दी

Advertisements


मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की।
कुछ ही घंटों में आरोपी देवप्रकाश यादव (उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 18, जांजगीर) को पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के पास से तलवारनुमा हथियार भी बरामद कर लिया।
आरोपी: देवप्रकाश यादव (35 वर्ष)
निवासी: वार्ड क्रमांक 18, जांजगीर
धारा: 296, 351(2), 115(2) BNS
कार्रवाई: न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिकांत पाण्डेय प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, प्रकाश राठौर,आरक्षक विनोद कुमार राठौर और उमेश रत्नाकर का सराहनीय योगदान रहा।
“थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button