Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़स्वास्थ्य

देवांगन बूट हाउस के संचालक ने जिला अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए रक्तदान कर मिशाल पेश किया…

Ad

सारंगढ़। दिनांक 30 अगस्त 2025 को सारंगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती एक 15 साल की लड़की के लिए ब्लड की आवश्यकता थी, जिससे मद्देनजर रखते हुए रक्तवीर सेवा समिति सारंगढ़ के सक्रिय सदस्य नील देवांगन जो देवांगन बूट हाउस सारंगढ़ के संचालक हैं ने एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए तत्काल सहयोग ब्लड बैंक में जाकर अपना रक्तदान पूरा किया और बच्ची के नए जीवन के लिए अपना रक्तदान किया।

Advertisements

रक्तवीर सेवा समिति सारंगढ़ के अन्य सदस्य देव यादव इस नेक कार्य के लिए नील देवांगन की तारीफ़ करते हुए रक्तदाता एवं अस्पताल में भर्ती बच्ची के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे ही रक्तवीर सेवा समिति सारंगढ़ जरूरतमंद की सेवा और सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस समिति में जुड़ने की अपील की है।
“रक्तदान महादान आप भी कीजिए अच्छा लगता है।”

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button