Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर नवाखाई पर दादा से मिलने जा रहे युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

कुनकुरी थाना क्षेत्र के गिनाबहार–नारायणपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कंडोरा निवासी चंदन यादव नवाखाई पर्व पर अपने दादा के घर बनकॉम्बो जा रहा था।

Advertisements
Advertisements

रास्ते में उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकराकर नीचे गिर गई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क पहले से ही दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील है और पुलिया के पास मोड़ होने के कारण यहां कई हादसे हो चुके हैं। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button